फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में यूपीएचएसएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथिंग प्रोजेक्ट) के अधीन विभिन्न पदों पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा आगामी 30 मार्च से समाप्त हो जाएगी। पिछले कई वर्षों से कार्यरत कर्मियों को अचानक कार्य मुक्त किए जाने का नोटिस थमाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को जिला अस्पताल में संविदा कर्मियों ने यूपीएचएसएसपी के परियोजना निदेशक को संबोधित ज्ञापन सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता को सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने कार्यमुक्त किए जाने के बजाय संचालित योजनाओं में समायोजित करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर मंगलवार को काला फीता बांधकर कार्य करने और फिर बुधवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दीप जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
बरेली। बल्लिया सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें पुलवामा शहीदों को नमन कर प्रत्येक शहीद की याद में 40 दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल रहे। आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद समेत भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें