फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के अभाव में घंटों बंद रही पूरनपुर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर गन्ने के अभाव में शनिवार को घंटों बंद रही। मिल अफसरों ने किसानों से संपर्क कर गन्ने भिजवाने को आग्रह किया गया। दोपहर बाद गन्ने एकत्र होने पर मिल चलाई गई।
विज्ञापन

गन्ने की कमी से अब चीनी मिलें जूझने लगी है। पूरनपुर चीनी मिल के चार गन्ना क्रय केंद्रों को छोड़कर बाकी पर खरीद बंद कर दी गई है। केवल जटपुरा, रंपुराकोन, शाहगढ़ गन्ना क्रय केंद्र पर अभी गन्ना की खरीद चल रही है। गन्ना सप्लाई का इंडेंट भी जारी कर किसानों को पर्चियां जारी की जा रही हैं। गेहूं की कटाई शुरू होने से किसानों को गन्ने छिलवाने के लिए मजदूर और क्रय केंद्रों या चीनी मिल गेट तक गन्ने पहुंचाने के लिए वाहन नहीं मिल रहे हैं। शनिवार सुबह करीब छह बजे नो केन में चीनी मिल बंद हो गई। मिल अफसरों ने किसानों से संपर्क कर गन्ने भेजने का आग्रह किया गया। सीसीओ एके भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में अब नाममात्र का ही गन्ना बचा है। पर्याप्त इंडेंट जारी होने के बाद भी चीनी मिल को गन्ना नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें