फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध हालत में विवाहिता ने लगाई फांसी

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के कोर्रैया देहात में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी लगाने से मृत्यु हो गई। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कोर्रैया देहात गांव में रिंकू उर्फ अनिल कुमार की 22 वर्षीय पत्नी कीर्ति देवी उर्फ पूनम की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालत में फांसी लगाने से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता गांव भेलवा निवासी धर्मेंद्र कुमार, भाई ओमप्रकाश ने हत्या की आशंका जताते हुए दामाद रिंकू उर्फ अनिल के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता धर्मेंद्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री कीर्ति देवी उर्फ पूनम की शादी पिछले वर्ष 19 अप्रैल को गांव कोर्रैया देहात निवासी जानुकी प्रसाद के बेटे रिंकू उर्फ अनिल के साथ सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर की थी। फिर भी दामाद दहेज में बाइक, 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दामाद ने उसे यातनाएं देकर जान से मार दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि अगली कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। उधर ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें