फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

विज्ञापन
पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

भादों की शुक्लपक्ष की तृतीया यानि बृहस्पतिवार को महिलाओं ने हरितालिका तीज का व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखा। यह व्रत पूर्वांचल समाज की महिलाएं रखती हैं, वहीं बरेली और आसपास के क्षेत्र में इसकी जगह हरियाली तीज मनाई जाती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाओं ने 16 शृंगार कर हरतालिका तीज का व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की। कथा भी सुनी। माता गौरी को सुहाग का सामान चढ़ाया। देर रात या फिर अगली सुबह व्रत का परायण किया। मॉडल टाउन कीर्ति नगर की नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने सुबह से व्रत रखकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा की। घर पर बनाए गए व्यंजन और पकवान भगवान को अर्पित करते हुए पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद देर रात 12 बजे व्रत का परायण किया। हालांकि कई लोगों ने अगली सुबह व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें