कोठी। जरौली में बुधवार देर रात एक युवक ने मंदिर परिसर में लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। मंदिर के पुजारी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी परशुराम साहू (25) पुत्र श्यामलाल साहू का शव गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में लगे नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटक रहा था।
रात करीब दस बजे मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद की आंख खुली तो शव लटकता देख वह चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे हलका दरोगा राज किशोर दुबे ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की।
एसआई ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है है। उधर, मृतक के भाई बुधराम ने बताया कि वह अभी करीब 15 दिन पूर्व बिहार से काम कर लौटा था। जिससे वह तनावग्रस्त था।