फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : नानी के घर में रह रहे मौसेरे भाई-बहन की हत्या, नाले में मिला शव

Thu, 19 Aug 2021 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खम्मनखेड़ा गांव की रहने वाली सुंदरी (7) पुत्री शिवशंकर अपने नानी कलावती के गांव निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर आई थी। सुंदरी की मौसी का लड़का शिवा (5) भी नानी के घर पर ही रहता था, क्योंकि उसकी मां की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद बिलखते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रायबरेली जिले में नानी के घर रहे मौसेरे भाई-बहन की हत्या कर दी गई। दोनों के शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी पर एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। परिजनों ने मौसेरे-भाई की हत्या की आशंका जताते हुए मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस अफसर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खम्मनखेड़ा गांव की रहने वाली सुंदरी (7) पुत्री शिवशंकर अपने नानी कलावती के गांव शिवगढ़ (रायबरेली) थाना क्षेत्र के निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर आई थी। सुंदरी की मौसी का लड़का शिवा (5) भी नानी के घर पर ही रहता था, क्योंकि उसकी मां की मौत हो चुकी थी। बुधवार की शाम लगभग चार बजे मौसेरे भाई-बहन नानी के साथ गांव के ही दिनेश कुमार के पालेशर पर धान कुटवाने गए थे। नानी धान कुटवाने लगी। इसी बीच दोनों बच्चे वहां से चले गए। कलावती जब घर पहुंची तो वहां बच्चे नहीं मिले। खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
 
बच्चों के न मिलने पर रात में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुरुवार की सुबह लगभग 9.30 पर गांव में पालेसर से कुछ दूरी पर स्थित चौतरा नाला में मौसेरे भाई-बहन के शव मिलने से हड़कंप मच गया। खास बात ये है कि जिस नाले में बच्चों के शव मिले, उसमें पानी कम था। इसलिए पानी में डूबकर दोनों की मौत से परिवारीजन और ग्रामीण इंकार कर रहे हैं। नानी समेत अन्य परिवारीजनों का कहना है कि सुंदरी और शिवा की पहले हत्या की गई और फिर दोनों के शवों को नाले में फेंक दिया गया। मामले की जांच करके हत्यारों को पकड़ा जाए। वारदात की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने करीब एक घंटे तक पड़ताल की।
विज्ञापन


थम नहीं रहे नानी के आंसू, बोली इंसाफ चाहिए
नानी कलावती ने बताया कि मेरे दो बेटियां रेखा व केतकी थी। रेखा की शादी शिवगढ़ क्षेत्र के कोटवा गांव में ब्याही थी। लगभग पांच साल पहले उसकी मृत्यु हो गई, तब से नाती शिवा हमारे पास ही रह रहा था। एक सप्ताह पूर्व पति शत्रोहन को सर्प ने डस लिया था, जिसकी खबर सुनकर अपने माता-पिता के साथ नातिन सुंदरी घर आई थी। हम सभी लोग पालेशर पर गए थे। अचानक नाती-नातिन गायब हो गए और फिर उनका कुछ पता नहीं चला। यह बताते हुए नानी रो पड़ती है। उसके आंसू नहीं थम रहे हैं। नानी मामले में कार्रवाई की मांग कर रही है।

प्राॅपर्टी के चक्कर में तो नहीं हुआ कत्ल
प्राॅपर्टी के चक्कर में मौसेरे भाई-बहन की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। दरअसल नानी कलावती की दो बेटियां ही थी। लड़का कोई नहीं था। इसमें एक बेटी की मौत हो गई थी। जिस बेटी की मौत हुई, उसका बेटा शिव नानी के पास ही रह रहा था। शिवा को ही प्राॅपर्टी दिए जाने की बात कही जा रही थी। आशंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी प्राॅपर्टी लालच के चक्कर में किसी ने दोनों की हत्या कर दी हो। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।

एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मौसेरे भाई-बहन की हत्या की गई है या फिर पानी में डूबकर उनकी मौत हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें