फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र लोनीकटरा के बीरमखेडा गांव के पास रविवार सुबह लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर पटरी के किनारे 55 वर्षीया महिला का शव पड़ा मिला। शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शव कई टुकड़ों में बंट गया था।
विज्ञापन

रेलवे चाभीमैन अमर दीप की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात किसी अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें