फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ने दी राहत मगर 5.5 डिग्री तक गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदली-बारिश से परेशान लोगों को रविवार के राहत मिली। सुबह कोहरा रहने के बाद भी धूप निकली जो दिनभर रही। हालांकि शाम को गलन तेज हो गई। इस दौरान जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो एक दिन पहले की अपेक्षा साढ़े चार डिग्री कम था। जबकि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह घना कोहरा छाया था। आसमान तक धुंध छाई रही। लेकिन नौ बजे के बाद मौसम तेजी से साफ होता गया। दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण बाजारों में रविवार होने के बाद भी भीड़भाड़ देखी गई। हालांकि अधिकतर दुकानें बंद थीं। सड़कों पर वाहनों की भीड़ दिखी। कई दिन बाद आसमान साफ होने के कारण लोग काफी देर तक धूप का आनंद लेते हुए दिखे।
मौसम साफ होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि सूर्यास्त होते ही गलन बहुत तेजी से बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा। गलन बरकरार रहेगी। धूप देर से निकल सकती है। हालांकि मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें