फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के तीन रिक्त पदों पर आज होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के तीन रिक्त पदों पर उपचुनाव आज
विज्ञापन

पांच मतदान केंद्रों पर 8531 मतदाता डालेंगे वोट
फोटो:- 40
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। ग्राम प्रधान के तीन रिक्त पदों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। रविवार शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। पांच मतदान केंद्रों के 15 बूथों पर सुुबह आठ बजे से शाम पांच बजे वोट डाले जाएंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रधान पद की तीन सीटों पर सात प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
सिरौलीगौसपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मरकामऊ में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों रेखा गुप्ता और मोहम्मद तालिब के बीच टक्कर होगी। यहां के 3607 मतदाता अपने पसंदीदा ग्राम प्रधान का चुुनाव करेंगे। इसी तरह तारापुर गुमान में पंकज कुमार यादव, मनमोहन सिंह और संजय सिंह के बीच मुकाबला है। यहां पर 1707 मतदाता अपना प्रधान चुनेंगे। रामसनेहीघाट तहसील के बनीकोडर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सादुल्लापुर में शीला देवी और नीरज आमने-सामने हैं। इस ग्राम पंचायत में करीब 3217 मतदाता अपने चहेते प्रधान का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

सिरौली गौसपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तारापुर गुमान में तीन तो प्राथमिक विद्यालय मरकामऊ में दो तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चार बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह बनीकोडर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सादुल्लापुर और जगदीशपुर में तीन-तीन बूथ बनाए गए हैं।
....
तैनात किए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेट
मतदान को सकुशल और निष्पक्षता के साथ कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने सादुल्लापुर ग्राम पंचायत में अवर अभियंता कृष्ण कुमार सिंह को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया है। जबकि तारापुर गुमान में पशु चिकित्साधिकारी सुुबेहा डॉ.मो.शकील को तो मरकामऊ में पशु चिकित्साधिकारी पूरेडलई डॉ.भरत कुमार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

.....
प्रधान पद के तीन रिक्त सीटों पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 15 बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। मतदान सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा।
डॉ.राजेश कुुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें