फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख बच्चों को आज से लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना महामारी से बच्चों को बचाने के लिए जिले में 12 से 14 साल के आयु वर्ग के करीब दो लाख बच्चों को बुधवार से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही 60 साल के बुजुर्ग बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। इसको लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं विभाग ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा करते हुआ कहा है कि पहले दिन जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में ही यह सुविधा दी जाएगी। इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 12 से 14 साल के आयु वर्ग के बच्चों की संख्या एक लाख 98 हजार के आसपास बताइ जा रही है। कोरोना महामारी से बच्चों को बचाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी के तहत इन बच्चों को बुधवार यानी 16 मार्च से टीका लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विभाग ने भी इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
विभाग का कहना है कि पहला दिन और बच्चों का मामला होने के कारण सिर्फ जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में ही बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह, डब्ल्यूएचओ के डॉ. उपांतराव और यूनीसेफ नितिन खन्ना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी करीब 75 हजार डोज विभाग को प्राप्त हो चुकी हैं। बताया कि पहली खुराक के बाद बच्चे दूसरी डोज 28 दिन के अंतर पर लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

12 साल से कम आयु के बच्चे को अभी न लगवाएं टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 12 साल से कम आयु के बच्चों को कोरोना का टीका अभी न लगवाएं क्योंकि इनके लिए अलग से टीका आने की उम्मीद है। केंद्र पर टीका लगवाने के लिए आने वाले बच्चों को कोई असुविधा न हो इसके निर्देश टीकाकरण में लगाए गए कर्मियों को दे दिए गए हैं।
12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाए जाने के आदेश शासन स्तर से प्राप्त हुए हैं। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की निगरानी में एक टीम बनाई गई है जो टीकाकरण के दौरान केंद्रों पर मौजूद रहकर टीका लगवाने वाले बच्चों पर बराबर नजर रखेगी। ताकि यहां पर आने वाले बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें