फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख बच्चों को लगाया जाएगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना जैसी महामारी से बच्चों को बचाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में दो साल से 17 साल के 13 लाख बच्चे चिहिन्त किए गए हैं जिन्हें इस महामारी से बचाने के लिए कोरोना का टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विशेेषज्ञ के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक होगी। इसी को देखते हुए विभाग ने इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पहले से ही पूरी होने का दावा किया है। कहा कि अब सिर्फ तारीख का इंतजार है। जैसी ही तिथि निर्धारित की जाती है वैसे ही टीकाकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की आबादी करीब 38 लाख है। इनमें से दो साल से 17 साल के बच्चों की संख्या करीब 13 लाख है। इन्हें कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना है। इसको लेकर विभाग ने भले ही सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया हो लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अभी इस संबंध में शासन स्तर से कोई आदेश नहीं मिला है।
विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली है और करीब 150 केंद्रों के माध्यम से इन बच्चों को कोरोना का टीका लगाए जाने की बात कही जा रही है। विभाग का कहना है कि बच्चों को टीका लगाने में प्रशिक्षित एएनएम को लगाया जाना है। जो एएनएम नियमित टीकाकरण का कार्य कर रहीं हैं उन्हीं को बच्चों को कोरोना का टीका लगाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण के कार्यक्रम में भी इसको शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

विभागों में पंजीकृत हैं साढ़े आठ लाख बच्चे
बीएसए अजय कुमार सिंह के अनुसार, बेसिक शिक्षा विभाग में पंजीकृत बच्चों की संख्या करीब साढ़े तीन लाख है। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार की माने तो आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों की संख्या ढाई लाख के आसपास होगी। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग में पंजीकृत बच्चों की संख्या ढाई लाख के आसपास बताई जा रही है। इसके अलावा काफी बच्चे ऐसे हैं जो ड्रापआउट हैं और जिनका कहीं पर कोई पंजीकरण नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे बच्चों की संख्या करीब पांच लाख होगी।
बच्चों के टीकाकरण को लेकर हम तैयार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि बच्चों के टीकाकरण को लेकर हम पूरी तरह से तैयार हैं। बताया कि नियमित टीकाकरण के माध्यम से हम पहले से ही टीकाकरण कार्यक्रम चला रहे हैं। कोरोना का टीका लगाने को लेकर जो आदेश मिलेगा उसका पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा और नियमित टीकाकरण में इसे भी शामिल कर लिया जाएगा। ताकि बच्चों को टीका लगाने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने को लेकर आशंका जताई गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तभी से इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसी के तहत पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। इन पांच अस्पतालों में पीकू वार्ड भी बनकर तैयार हैं। बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन स्तर तिथि का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही तिथि निर्धारित कर दी जाएगी टीकाकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें