फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंड डोज वालों के लिए विशेष अभियान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना टीके की सेंकेड डोज वालों के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए जिले भर में 35 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। विभाग का दावा है कि इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड कमांड सेंटर के साथ ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार ऐसे लोगों से संपर्क बनाकर उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 61 हजार लोग ऐसे हैं जो कोरोना की सेकेंड डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। शासन ने इसके लिए शनिवार के दिन विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने दावा किया है कि शासन से मिले आदेश के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इसके लिए जिले भर में 35 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जिन लोगों को सेकेंड डोज लगनी है उनसे कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से और विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार संपर्क ऐसे लोगों को सेकेंड डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने ऐसे लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीका ही है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक सेेकेंड डोज नहीं लगवाई है वह इस अभियान के तहत केंद्रों पर पहुंच कोरोना का टीका अवश्य लगवा लें। कहा कि अभियान के लिए विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें