फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिली अनियमितता, कोटे की दो दुकानें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। राशन वितरण में मिल रही अनियमितता की शिकायत पर एसडीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। ग्राम बसारा में नायब तहसीलदार व ग्राम डडियामऊ में एसडीएम ने कोटे की दुकानों का निरीक्षण कर खामियां मिलने पर सील करने की कार्रवाई की है। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम फतेहपुर सुमित यादव के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक आरएन मिश्रा की टीम ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत डडियामऊ के कोटे की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर व गोदाम में वितरण के लिए रखे अनाज का मिलान किया तो स्टॉक में काफी अंतर मिला।
स्टॉक व वितरण रजिस्टर के मिलान से वितरण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर कोटेदार मेराज अहमद की दुकान सील करते हुए ई-पास मशीन जब्त कर ली गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत बसारा के कोटेदार सुरेश चंद्र की कोटे की दुकान की जांच में दुकान पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन

साथ ही स्टॉक कम पाया गया। इसके बाद दुकान को सील करते हुए कोटेदार सुरेश चंद्र के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने और दुकान का अनुबंध निलंबित किए जाने की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
एसडीएम ने बताया कि वितरण कार्य में अनियमितता बरतने वाले कोटेदारों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को सुलभ तरीके से राशन दिलाना हमारा दायित्व है, जो भी कोटेदार इसमें शिथिलता बरत रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें