फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगाने वाले झोलाछाप को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। कोरोना का टीका लगाने वाले झोलाछाप और उसके साथी को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम वैैक्सीन और कार्ड मिलने के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को गोछौरा मजरे पनिहल में निजी क्लीनिक पर छापा मारा था। पुलिस ने यहां से तीन सुई, कोविशील्ड का एक वायल व वैक्सीनेशन कार्ड के साथ बृजेंद्र और संदीप को धर दबोचा था। सीएचसी सतरिख अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप और उसके साथ के खिलाफ केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि यह फर्जी वैक्सीन और वैक्सीनेशन कार्ड इनको कहां से मिले थे। टीम को वहां पर भी भेजा जा रहा है जहां से वैक्सीन प्राप्त होने की बात आरोपियों ने बताई है।
विज्ञापन

सीएचसी सतरिख के अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि हरख ब्लॉक क्षेत्र में जितने भी झोलाछाप हैं, सभी के क्लीनिक की जांच कराई जाएगी। बताया कि कोविड वैक्सीन बिल्कुल मुफ्त और सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप में नि:शुल्क लगाई जाती है। अगर कोई कहीं पैसे लेकर लगाता है तो उसकी सूचना सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जरूर दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें