फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगा रहा जाम, परेशान रहे राहगीर

विज्ञापन
बाराबंकी। देवा मार्ग स्थित उपरिगामीपुल पर लगे जाम में घंटो जाम में फंसे रहे वाहन। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में मंगलवार को लगे जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या देवा मार्ग पर रही जहां पूरे दिन जाम के चलते राहगीर परेशान रहे। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जाम हटाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही शहर के देवा मार्ग पर अचानक लगे जाम से लोग परेशान रहे। ओवरब्रिज से लेकर देवा तिराहे तक जाम की स्थिति बनने से मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। इसके चलते देवा, फतेहपुर, कुर्सी, जहांगीराबाद की तरफ जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने काफी मेहनत के बाद जाम हटवाया लेकिन फिर भी हल्की-फुल्की समस्या पूरे दिन चलती रही। इसी तरह नाका सतरिख, पल्हरी चौराहा, हैदरगढ़ मार्ग समेत तमाम अन्य जगहों पर भी जाम से लोग परेशान रहे। टीएसआई संजय पांडेय पूरी टीम के साथ जाम हटवाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें