फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45.62 करोड़ की खातों में पहुंची दूसरी किस्त, नहीं खुले खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायतों के चुनावी वर्ष में विकास कार्य के लिए पंचायती राज विभाग की तीनों संस्थानों (जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत) को 45.62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दूसरी किस्त के रुप में भेजी गई है। इससे सड़क, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, नाली समेत कई अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। लेकिन दिक्कत यह है कि पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने के करीब डेढ़ माह बाद भी प्रशासक बने एडीओ पंचायत के अब खाते तक नहीं खुले हैं। ऐसे में विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत को बराबर-बराबर 6 करोड़ 84 लाख 34,225 रुपये राशि की दूसरी किस्त सीधे खातों में आवंटित की गई है। जबकि ग्राम पंचायतों के खातों में 31 करोड़ 93 लाख 59,714 रुपये भेजे गए हैं।
कुल 45 करोड़ 62 लाख 28,164 रुपये की इस राशि से जिले के पंद्रह ब्लॉक, 1161 ग्राम पंचायत और जिला पंचायत द्वारा सड़क, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, नाली समेत कई अन्य निर्माण व विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र और ग्राम पंचायतों को उनकी मांग के अनुसार दूसरी किस्त की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन

कराए गए कार्यों का भी नहीं हुआ भुगतान
प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी प्रशासकों के खाते नहीं खुले हैं। यहीं कारण है कि पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने से पहले कराए गए कार्यों का भुगतान अभी तक संबंधितों को नहीं हो सका है। ऐसे में 15वें वित्त आयोग की भेजी गई इस दूसरी किस्त का उपभोग कैसे होगा। यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि विभागीय अधिकारी इस बात से एकदम किनारा कर रहे हैं।
15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम व क्षेत्र पंचायतों के साथ जिला पंचायत को दूसरी किस्त भेजी गई है। प्रशासकों के खाता नहीं खुलने की कोई सूचना नहीं हैं। सभी ब्लॉकों में भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन

-रणविजय सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें