जहांगीराबाद (बाराबंकी)। किसान के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे चोर सोने-चांदी के आभूषण, मेंथा ऑयल, नकदी व बर्तन समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुनीमाबाद गांव की है। यहां के निवासी किसान अरविंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह अपने घर में सोया था। घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे चोर करीब दो लाख के सोने-चांदी के आभूषण, एक लाख का मेंथा आयल, करीब 60 हजार के तांबे व पीतल के बर्तन समेत 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
पीड़ित के मुताबिक 50 हजार नकद रुपया रखा था। वह भी गायब है। सुबह घर में बिखरा पड़ा सामान व दीवार में लगी नकब देखकर परेशान हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दर्शन यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)