फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए ईवीएम की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में आईं इलेक्ट्रिॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ वीवी पैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की शुरुआत हो गई है। ईवीएम की स्क्रीनिंग के बाद बंगलूरू से आए इंजीनियरों द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। एफएलसी के दौरान सही व खराब मिलने वाली ईवीएम की पूरी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को पूर्वी चंपारन से ईवीएम और वीवी पैट का आवंटन किया गया है। जिले में आईं 4970 बैलेट और 3970 कंट्रोल यूूूनिट के साथ 3110 वीवी पैट की स्क्रीनिंग पूरी करने के बाद बंगलूरू से बेल कंपनी के आए पांच इंजीनियरों द्वारा अब इनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू कर दी गई है।
यह चेकिंग अभियान अक्तूबर तक चलेगा। इस बीच तकनीकी जांच में सही व खराब मिलने वाली ईवीएम और वीवी पैट को अलग कर इनकी जांच रिपोर्ट निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

एफएलसी को लेकर शुक्रवार को अपर जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट संदीप गुप्ता ने कंपनी के इंजीनियरों के साथ इस कार्य को शुरू कराया था। एफएलसी सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव ने बताया कि पांच इंजीनियरों द्वारा ईवीएम की एफएलसी की जा रही है। इसकी पूरी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें