बाराबंकी। बीएसए की सख्ती के बावजूद शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिना सूचना के विद्यालयों के गायब रहना आम होता जा रहा है। बीएसए द्वारा प्रेरणा पोर्टल से कराए गए निरीक्षण में 24 और शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना सूचना के विद्यालयों से गायब मिले। जिस पर बीएसए ने इन सभी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है।
बीएसए द्वारा कराए गए निरीक्षण में देवा के प्राथमिक विद्यालय तिंदोला में तैनात शिक्षिका कुमकुम वर्मा और पूनम यादव बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गई। मसौली के हेतमपुर में तैनात शिक्षक खकशान शाहिद, सालेहनगर में तैनात शिक्षक अनुपम, भिटरिया में तैनात अनुदेशक श्वेता वर्मा, रायपुर में तैनात शिक्षक राकेश कुमार सिंह, रसूलपुर में तैनात शिक्षामित्र सबा परवीन, सालेहनगर में तैनात शिक्षिका फशीहा नाहिद बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं।
पूरेडलई में तैनात शिक्षामित्र मधुलता श्रीवास्तव, सालेहपुर में तैनात शिक्षिका गायत्री वर्मा, नरोत्तामऊ में तैनात शिक्षामित्र रुपेन्द्र प्रताप सिंह, सालेहनगर में तैनात शिक्षिका प्रेमलता यादव, सालेहपुर में तैनात शिक्षक रत्यमवर कश्यप, दांदूपुर में तैनात शिक्षिका रुपाली सिंह, छंदरौली में तैनात शिक्षामित्र अल्पना सिंह, संदौली उमरपुर में तैनात अनुदेशक अनीता वर्मा, वाजिदपुर में तैनात शिक्षिका अंकिता पोद्दार, नई बस्ती में तैनात शिक्षामित्र महेन्द्र रावत और राजकुमारी तथा शिक्षक अजय कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए।
इसी प्रकार रसूलपुर में तैनात शिक्षिका ज्योत्सना, गुनौली में तैनात शिक्षामित्र नीलम चौधरी, सालेहनगर में तैनात शिक्षिका नीलम गुप्ता और ढेकवा में तैनात अनुदेशक राहुल कुमार वर्मा के अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए अजय कुमार सिंह ने सभी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है।