फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार के अध्यक्ष व महामंत्री पद पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर मतदान होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री व कोषाध्यक्ष समेत 10 पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। इसकी स्थिति बुधवार को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद साफ हुई। वहीं दो पदों को लेकर होने वाले मतदान व मतगणना की तिथि 29 दिसंबर तय की गई। अध्यक्ष पद पर आमने सामने तो महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्र ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष व महामंत्री पद के दावेदारों के नामांकन वैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव व अनिल कुमार दीक्षित तो महामंत्री पद पर शिव प्रकाश अवस्थी, सुरेश कुमार त्रिपाठी (शास्त्री) व अंगद प्रसाद शुक्ला के बीच चुनाव होगा।
जिस पर एल्डर्स कमेटी ने मतदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चेयरमैन ने बताया कि 29 को तहसील परिसर के बार एसोसिएशन कार्यालय में मतदान होगा। बार में कुल 115 अधिवक्ता सदस्य मतदान करेंगे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद निगम, उपाध्यक्ष प्रथम पर गुरुदेव मिश्र, उपाध्यक्ष द्वितीय पर तेज बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष तृतीय पर लवकेश कुमार शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर धर्मेंद्र शुक्ला संयुक्त मंत्री पुस्तकालय बृजेश कुमार गौतम, संयुक्त मंत्री प्रवक्ता पर विनय कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर राम प्रकाश निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें