फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 हजार 700 विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट और स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में उच्च शिक्षा के 23 हजार 700 विद्यार्थियों को जल्द ही टैबलेट और स्मार्ट फोन का लाभ मिलने जा रहा है। नोडल विभाग बनाए गए जिला उद्योग केंद्र को सामग्री की उपलब्ध हो गई है। टैबलेट और स्मार्ट फोन संबंधित शिक्षण संस्थानों को अगले सप्ताह उपलब्ध हो जाएंगे। इनका वितरण वह अपने छात्र-छात्राओं को कर सकेंगे। करीब 58 हजार पंजीकृत विद्यार्थियों में से अब तक केवल 200 को लाभ मिला है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेेश सरकार की ओर से मेधावियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की योजना लागू की गई थी। आचार संहिता लगने के बाद इस योजना पर ब्रेक लग गया था। बताया जाता है कि स्मार्ट फोन और टैबलेट पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो लगी होने की वजह से आचार संहिता के दौरान इनका वितरण नहीं कराया गया था।
योजना का लाभ पाने के लिए जिले के करीब 58 हजार पात्र विद्यार्थी चयनित किए गए थे। आचार संहिता लगने से पूर्व लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले के 200 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल चुका है। अब 23 हजार 700 और लाभार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने के लिए नोडल विभाग जिला उद्योग केंद्र को सामग्री की उपलब्धता हो गई है। इसे जहांगीराबाद आईटीआई में रखवाया गया है।
विज्ञापन

इन शिक्षण संस्थाओं के बच्चों को मिलेगा लाभ
इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के पहले 23 हजार 700 विद्यार्थियों को लाभान्वित करना है। इसमें पॉलीटेक्निक, आईटीआई, नर्सिंग और मेडिकल कॉलेजों के चयनित विद्यार्थी शामिल हैं। स्मार्टफोन और टैबलेट संबंधित शिक्षण संस्थाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका वितरण कॉलेज स्तर पर ही कराया जाएगा।
कॉलेज स्तर से ही स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया जाएगा। अगले सप्ताह तक संबंधित शिक्षण संस्थाओं को विद्यार्थी संख्या के आधार पर स्मार्टफोन और टैबलेट की उपलब्धता करा दी जाएगी। 23 हजार 700 स्मार्टफोन और टैबलेट प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

-उमेश चंद्र, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें