फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ सांसद उपेंद्र रावत ने ध्वजारोहण व हरी झंडी दिखाकर किया। चार सौ मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में परमेश्वर सिंह व महिला वर्ग में राजश्री पाठक ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पुरुष वर्ग में रामनगर व महिला वर्ग में देवा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो खिलाड़ी विजयी होंगे उन्हें राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर तक खेलों में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जिससे गांवों में छुपी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकेगा। प्रतियोगिता में चार सौ मीटर मीटर की पुरुष वर्ग की दौड़ में परमेश्वर सिंह निंदूरा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं महिला वर्ग में राजश्री पाठक ने पहला स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर की पुरुष वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान अंशु वर्मा व महिला वर्ग में अवंतिका वर्मा बंकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सौ मीटर की पुरुष वर्ग की दौड़ में प्रेम पाठक ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की कबड्डी में रामनगर की टीम विजेता रही व हैदरगढ़ की टीम उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग की कबड्डी में देवां की टीम विजेता रही व बंकी की टीम उपविजेता रही। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, धर्मेन्द्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार, नवीन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विवादित रही कबड्डी प्रतियोगिता
देवा व त्रिवेदीगंज के बीच हुई कबड्डी प्रतियोगिता विवादित रही। जीत को लेकर दोनों टीम में विवाद हो गया। इसके बाद दोबारा कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई लेकिन प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीम के प्रतिभागियों ने खेल भावना के विपरीत एक दूसरे को हराने का प्रयास करने लगे। इस दौरान एक खिलाड़ी की ड्रेस भी फट गई। अनुशासनहीनता की चेतावनी के बाद खिलाड़ी गंभीर हुए और दोनों टीम के बीच हुई प्रतियोगिता में देवा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें