फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी की कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सीतापुर पीएसी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी में चल रही 19वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन कम्प्यूटर प्रतियोगिता में दूसरी वाहिनी सीतापुर अव्वल रही। प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
विज्ञापन

कम्प्यूटर की लिखित परीक्षा में 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के आरक्षी विक्रांत सिंह प्रथम, 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के आरक्षी महेश मिश्रा द्वितीय व दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर के आरक्षी सूरज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षा में दूसरी वाहिनी के आरक्षी सूरज सिंह प्रथम, 27वीं वाहिनी के आरक्षी प्रशांत चौधरी व 32वीं वाहिनी के आरक्षी अनिल कुमार को तीसरा स्थान मिला।
वहीं एक अन्य प्रतियोगिता में 27वीं वाहिनी के आरक्षी प्रशांत चौधरी पहले, दूसरी वाहिनी के सूरज सिंह दूसरे तथा 11वीं वाहिनी के आरक्षी नवीन कुमार पांडेय तीसरे पायदान पर रहे। प्रतियोगिता की तीनों परीक्षाओं में दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर अव्वल रही। कमांडर चंद्रेश राव ने प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रभारी शिविरपाल, दिनेश कुमार पांडेय, सूबेदार मेजर राजपति यादव व प्रभारी आरटीसी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें