फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ सत्र, कम रही बच्चों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र अव्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार से शुरू हुआ। बीएसए के रिटायर होने से जहां उनकी कुर्सी खाली हो गई हैं वहीं विभाग के करीब तीन हजार शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है।
विज्ञापन

पहले दिन खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर भी कोई आदेश जारी नहीं हुए। पड़ताल में तमाम विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। नई किताबें न आने से बच्चों को पुरानी किताबें देकर शिक्षा सत्र शुरू करने का दावा विभाग कर रहा है।
जिले में कुल 2636 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1792 प्राथमिक विद्यालय, 475 पूर्व माध्यमिक विद्यालय व 369 कंपोजिट विद्यालय हैं। बीते सत्र में बच्चों की संख्या चार लाख 10 हजार थी। इस बार भी करीब इतनी ही संख्या बताई जा रही है। शुक्रवार को नया शिक्षा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बीएसए अजय कुमार सिंह रिटायर हो गए।
विज्ञापन

उनका प्रभार डीआईओएस को दे दिया गया है। जबकि डीआईओएस राजेश वर्मा इस समय बोर्ड परीक्षा कराने में व्यस्त हैं। ऐसी स्थिति में शुक्रवार को नये शिक्षा सत्र के पहले दिन के लिए कोई खास तैयारी विभाग ने नहीं की थी। केवल यह निर्देश जारी कर दिए गए थे कि पुरानी किताबों से ही पढ़ाई कराई जाय। पहले दिन का हाल जानने केे लिए अमर उजाला ने कई परिषदीय विद्यालयों का हाल देखा।
मसौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपरियपुरवा में 93 में से केवल 52 बच्चे ही मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर के रजिस्टर में 228 बच्चे दर्ज मिले, मगर मौके पर केवल 144 बच्चे ही पहुंचे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मूंजापुर में 72 में से 40 बच्चे ही विद्यालय आए थे। सिद्घौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय असदामऊ में दर्ज 82 बच्चों में से 42 ही पहुंचे थे।
त्रिवेदीगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में पंजीकृत 30 बच्चों में से 15 ही उपस्थित थे। कई अन्य विद्यालयों में भी बच्चों की उपस्थिति कुछ ऐसी ही थी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुशील कनौजिया ने बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
पीएम मोदी को सुनकर गदगद हुए बच्चे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा पर दिया गया संबोधन बच्चों ने पूरे मन से सुना। केंद्रीय विद्यालय समेत कई निजी विद्यालयों ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण करने के लिए जहां एलईडी का इंतजाम किया था वहीं हजारों बच्चों ने रेडियो पर भी पीएम की बातें सुनीं।
लखपेड़ाबाग स्थित केंद्रीय विद्यालय में संबोधन के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छात्रों के बीच आने से मैं 50 साल छोटा हो जाता हूं तो बच्चों ने जमकर ताली बजाई। पढ़ाई के साथ खेलकूूद को जरूरी बताने के साथ ही पीएम ने परीक्षा को लेकर जो गुर दिए उसे बच्चों ने नोट भी किया।
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके पांडेय ने बताया कि बच्चों ने प्रधानमंत्री की एक-एक बात को गंभीरता से सुना। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के सोनिकपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में भी परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पढ़ाई के साथ खेल पर की गई चर्चा को लेकर एक स्वर में कहा कि इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें