फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब हमार जमीन दिलाए देव, दौड़त दौड़त थक गई हन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना समाधान दिवस में डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद ने हैदरगढ़ में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। जैदपुर में पहुंची एक महिला ने कहा कि बहुत दिन से दौड़ लगाने के बाद भी साहब जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। इसके अफसरों ने पीड़ित महिला को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। जिले के समस्त थानों में कुल 169 शिकायतें आई। इनमें 53 मामलों का त्वरित निस्तारण कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली हैदरगढ़ व थाना सुबेहा में जनता की समस्याओं को सुना गया। मोहम्मदपुर खाला थाने में आयोजित समाधान दिवस प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में अमेरा की कांति देवी, जयसिंहपुरवा की छुटकी व सर्वेश ने जमीन पर कब्जेदारी, जलनिकासी की समस्याएं बताई। इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
वहीं जैदपुर में महिला ने बताया कि वह लंबे समय से दौड़ रही है। लेकिन उसको जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। महिला ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता ने उससे विवाह किया था, लेकिन उनके निधन के बाद उसे जमीन पर हक नहीं मिल पा रहा है। इस पर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। शहर में सीओ सिटी सीमा यादव, कोतवाल अमर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें