फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन टैक्स भरने का अंतिम मौका आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। व्यवसायिक वाहन स्वामियों जिनका टैक्स बकाया है उनको टैक्स भरने का बुधवार को आखिरी मौका है। अगर बकाया टैक्स जमा करने से चूक गए तो आरसी जारी होगी और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। टैक्स दिए बिना दौड़ने वाले वाहनों से सख्ती के साथ वसूली होगी।
विज्ञापन

व्यवसायिक वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स में सहूलियत के लिए मंगलवार को एआरटीओ द्वारा विशेष कैंप लगाया गया। कैंप के पहले दिन सिर्फ 23 वाहन स्वामी आए और बकाया टैक्स जमा किया। इस दौरान करीब आठ लाख रुपये जमा कराए गए। कैंप में आने वाले वाहन स्वामियों की संख्या कम रही।
एआरटीओ कार्यालय में दो दिवसीय कैंप लगाकर व्यवसायिक वाहन स्वामियों को टैक्स जमा करने और पेनाल्टी में सहूलियत दी जा रही है। कैंप लगाए जाने के बाद भी टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्ती के मूड में आ गया है। कैंप में वाहन स्वामी वाहनों का बकाया टैक्स नहीं जमा करते हैं तो आरसी जारी की जाएगी और उनके वाहनों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

5078 वाहन स्वामियों पर 16 करोड़ बकाया
जिले में 5078 वाहन स्वामियों पर 16 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। एआरटीओ कार्यालय में लगाए गए विशेष कैंप में मंगलवार को पहले दिन वाहन स्वामियों की संख्या कम रही। सिर्फ 23 वाहन स्वामी ही कैंप में पहुंचे और सुविधा का लाभ उठाते हुए बकाया टैक्स जमा किया। 29 सितंबर कैंप का अंतिम दिन है। 30 सितंबर के बाद टैक्स बकाएदारों की कुर्की शुरू होगी। कुर्की के दौरान पहले वाहनों की नीलामी होगी। बकाया राशि पूरी न होने पर उनकी चल-अचल संपत्ति की नीलामी कराकर वसूली की जाएगी।
कार्यालय में लगाए कैंप में पहले दिन वाहन स्वामियों को नियमानुसार पेनाल्टी में रियायत दी गई। बुधवार को कैंप का आखिरी दिन है, ऐसे वाहन स्वामी जिनका टैक्स बकाया है, कैंप में टैक्स जमाकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। समय सीमा बीतने के बाद आरसी जारी की जाएगी और कुर्की की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

-पंकज सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें