फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा का बच्चों को पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की। इसके अलावा फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यशाला कर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। वहीं चेकिंग अभियान में प्रवर्तन टीम ने हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करते पाए जाने पर 20 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

सफेेदाबाद स्थित फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यशाला हुई। इसमें एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का पाठ पढ़ाया। सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और हर दशा में नियमों का पालन करना चाहिए।
अगर युवा वर्ग ट्रैफिक नियमों का पालन करने लगे तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है। युवा देश के भविष्य हैं। युवाओं को इस मामले में पहल करने की जरूरत है। अगर युवा जागरूक हो जायेंगे तो यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा। इसके बाद सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने की शपथ दिलाई गई। वहीं दूसरी ओर प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की गई। प्रवर्तन टीम ने हेलमेट व सीटबेल्ट नहीं लगाने पर 20 वाहनों का चालान किया और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाने पर सात वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि एएसपी पूर्णंदु सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी और नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दुर्घटना के दौरान असाधारण स्थिति में मदद करने पर जिला स्तर पर पुरस्कृत करने की बात कही।
डीएसपी सुमित त्रिपाठी ने भी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कारणों की चर्चा करते हुए वाहन चलाते समय रखी जाने वाली सावधानियों पर बल दिया। प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर सावधानी से चलने लिए प्रेरित किया। टीआई संजीव पाल ने विभिन्न उपकरणों से छात्रों को परिचित कराया। छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा संबंधी पोस्टर बनाए और पोस्टर के जरिए नियमों को पालन करने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. माधुरी वर्मा, शार्दूल विक्रम सिंह, डॉ. अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें