फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा 6 लाख कार्डधारकों को मिलेगा मुफ्त अनाज का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में सवा छह लाख राशन कार्डधारकों को अब अगले साल मार्च तक मुफ्त गेहूं चावल के साथ ही दाल, तेल और नमक का लाभ भी मिलेगा। शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है और जिला पूर्ति अधिकारी ने इसका अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश सभी पूर्ति निरीक्षकों को दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों की संख्या करीब सवा छह लाख है। कोरोना काल के चलते अभी तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी को मुफ्त गेहूं और चावल का वितरण किया जा रहा था। लेकिन योजना नवंबर माह से बंद हो रही थी। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना को मार्च तक चलाए जाने का आदेश ही जारी नहीं किया बल्कि गेहूं, चावल के साथ अरहर की दाल या साबुत चना, नमक खाद्य तेल रिफाइंड या सरसों का तेल भी मुफ्त दिए जाने की घोषणा की थी।
लेकिन शासन स्तर से कोई आदेश प्राप्त न होने के कारण विभाग इस दिशा में कार्य नहीं कर पा रहा था। बृहस्पतिवार को शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के करीब सवा छह लाख कार्डधारकों को मुफ्त गेहूं, चावल के साथ ही दाल, तेल और नमक दिए जाने शासनादेश जारी कर दिया है और इसका अनुपालन भी शुरू करा दिया गया है। इस संबंध में सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें