फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के मोहल्ला कटरा बारादरी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बुधवार को डीआई ने छापा मारा। जांच के दौरान पाया कि मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस के किया जा रहा है। इसके अलावा मेडिकल संचालक दवाओं की खरीद फरोख्त से संबंधी कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिस पर दो दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं तथा अन्य दवाओं को सीज कर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

कटरा बारादरी में अमित गुप्ता मेडिकल स्टोर चलाता था। लेकिन इन्होंने मेडिकल स्टोर संचालित करने का लाइसेंस नहीं ले रखा था। शिकायत पर बुधवार को औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने छापा मारा। उन्हों ने संचालक से लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह बगले झांकने लगा।
जिस पर डीआई ने जब जांच शुरू की तो पाया कि मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं, कफ सीरप के साथ ही सैंपल और एक्सपायरी दवाओं की खुलेआम बिक्री की जा रही है। यहीं नहीं डॉक्टरों को दिए जाने वाले सैंपल की दवाएं भी दुकान से बेची जा रही थीं।
विज्ञापन

जिस पर डीआई ने दुकान में मौजूद करीब 40 हजार की दवाओं को सीज करते हुए एलप्राजोलाम और नीमू प्लस दो दवाओं के नमूने भरकर जांच को भेजे हैं। डीआई की इस कार्रवाई से शहर के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों ने पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। डीआई ने बताया कि एक शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें