फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास औद्योगिक पार्क विकसित करने की आहट के साथ भूमि खोने के भय से किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। तहसील पहुंचे भिखरा, खरसतिया व गोसूपुर के दर्जनों किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम के किसानों की सहमति से ही भूमि लिए जाने का आश्वासन देने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 39.66 किमी. भाग जिले से होकर निकलता है। एक्सप्रेस-वे के प्रारंभ और समाप्ति तथा जंक्शन बिंदु पर नवीन औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए भूमि की मांग भूमि आध्याप्ति विभाग ने बीते वर्ष की थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के बीच भिखरा के पास औद्योगिक पार्क के लिए भूमि चयनित करने को लेकर मंथन चल रहा है। लेकिन इस बीच इन गांवों के किसानों ने लामबंद होकर औद्योगिक पार्क का विरोध शुरू कर दिया है।
मंगलवार को तहसील पहुंचे किसानों ने कहा कि बिना सहमति कृषि उपजाऊ भूमि को औद्योगिक पार्क के लिए आवंटित किए जाने की कोशिश हो रही है। इन लोगों ने बताया कि औद्योगिक पार्क से भिखरा, खरसतिया, गोसूपुर गांव के अस्सी प्रतिशत किसान भूमिहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप सिंह, माताफेर मिश्रा, नीरज सिंह, अरुण यादव, रामकिशोर, गुड्डू, खालिक, दिलीप सिंह, जंगबहादुर, राजीव सिंह, रामबहादुर आदि किसान मौजूद रहे। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने कहा कि किसानों की सहमति से औद्योगिक पार्क के लिए भूमि का प्रस्ताव भेजा जाएगा। औद्योगिक पार्क के निर्माण से पास के गांवों समेत पूरे क्षेत्र का विकास होगा।
पहले भी भूमि देने के लिए राजी नहीं हुए किसान
पहले बारा औद्योगिक पार्क विकसित किया जाना प्रस्तावित किया गया था। यहां करीब 351 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया गया। यूपीसीडा के अधिकारी ने किसानों से कई दौर की वार्ता की थी लेकिन किसान भूमि देने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें