फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट की भर्ती को लेकर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मनरेगा कार्यों की देखभाल करने के लिए मेट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को मनरेगा कार्मिक महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदर्शन किया और कई अन्य मांगों को भी शामिल करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन के आवाहन पर मनरेेगा कार्मिकों में शामिल जिले भर के रोजगार सेवक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक व कम्प्यूटर ऑपरेटर विकासखंड बंकी में एकत्र हुए और यहां से रैली के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए सीडीओ कार्यालय पहुंचे।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में होने वाली मेट की सीधी भर्ती सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करती है। सरकार को यदि भर्ती करनी है तो ग्राम पंचायत के माध्यम से करे, जिससे योग्य व्यक्ति का चयन हो सके। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संघ के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा में नए कार्मिकों की भर्ती जेम पोर्टल से न करके सीधे जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से पूर्व की भांति होनी चाहिए।
विज्ञापन

तकनीकी सहायक संघ के महामंत्री अमर सिंह ने कहा कि सभी मनरेगा कर्मियों को सरकार नियमित करे। साथ ही नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक सभी मनरेगा कर्मियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाए। अगर उक्त मांगों पर विचार नहीं किया गया तो संगठन 26 जुलाई को लखनऊ विधानसभा का घेराव करेगा।
मनरेगा कर्मियों के इस प्रदर्शन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने भी अपना समर्थन दिया। इस मौके पर अखिलेश वर्मा, जोहेब अहमद, सनी कनौजिया, दिलीप यादव, अमित, राम सजीवन, जमनेश कनौजिया, नीलम, मोनिका, निधि आदि मनरेगा कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें