फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन का चैन और रात की नींद उड़ा रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी में लोग जहां परेशान हैं वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे में बमुश्किल आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वहीं, शहरी इलाकों में भी लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। इससे लोगों का जहां दिन का चैन गायब हो रहा है वहीं रात की नींद भी उड़ रही है।
विज्ञापन

अधिक मांग और कम बिजली, ऊपर से लोकल फाल्ट से लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। फाल्ट के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। शहर के चार मोहल्लों हनुमंत नगर, आवास विकास, लखपेड़ाबाग, आलापुर में तीन से चार घंटे बिजली की कटौती की गई। यह कटौती कई चरणों में की गई जिससे लोगों की रात की नींद खराब हो रही है। रात में कई बार तो लोग घरों से बाहर भी निकले। इससे करीब 60 हजार आबादी प्रभावित रही। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में हालात और खराब हैं।
यहां 24 घंटे में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। हैदरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम दशहराबाग के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पूरे कस्बे की बिजली गुल हो गई और करीब तीस हजार आबादी प्रभावित रही। अभी ट्रांसफार्मर बदलने या देखने पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी नहीं पहुुंचा है। वहीं बरावां, कमेला, ओहरामऊ, चौबीसी, खरसतिया, रनापुर, पोखरा, पूरेदेवीदास, सहावर समेत करीब 50 गांव की बिजली आपूर्ति आठ घंटे ठप रही। इससे करीब 70 हजार आबादी प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम इचौली, भीखरपुर, चौरीआलादादपुर, शाहपुर, लोकई का पुरवा, सुमेरगंज समेत करीब 200 गांव में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई चरणों में कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। फतेहपुर तहसील क्षेत्र में नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को सात घंटे ठप रही।
हालांकि अनुरक्षण कार्य के लिए बिजली कटौती की गई लेकिन भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान हो उठे। शुक्रवार को रसूल पनाह, काजीपुर, ब्राम्हणी टोला, पचघरा, नालापार दक्षिणी, मस्तानपुर, राजाबाजार, पटेल चौराहा, सराय बाजार, सट्टी बाजार समेत 16 वार्डों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग पानी के लिए भटकते रहे। इनवर्टर भी जवाब दे गए, लोग भीषण गर्मी के चलते बेहाल हो गए।
एसडीओ सर्वेश कुमार का कहना है कि बिजली उपकेंद्र पर क्षतिग्रस्त ब्रेकर पैनल बदलने के लिए शटडाउन लिया गया था। इसकी सूचना नगरवासियों को पूर्व में दी गई थी। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें