फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में फॉल्ट, 50 गांवों की बत्ती रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। केबल में फॉल्ट आ जाने के कारण करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। मौके पर बिजली अधिकारियों की मौजूदगी में फाल्ट को देर रात तक ठीक कराने के प्रयास जारी थे। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन देर शाम तक दर्जनों गांव में अंधेरा नजर आ रहा था।
विज्ञापन

बारिश की वजह से बीते दिनों मजार रोड की भूमिगत 33 केवीए केबल पंक्चर हो गई। जिसको विभाग ने दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल की थी। बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे दोबारा यही केबल क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद विभाग ने वैकल्पिक तौर पर देवा उपकेंद्र पर 11 केवीए चंदौली से विद्युत आपूर्ति शुरू कराई। लेकिन अधिक लोड होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
उसके बाद अधिशासी अभियंता आरके मिश्रा, एसडीएम दिव्य कुमार, जेई सुरेश मौर्या ने कर्मचारियों की टीम के साथ कुर्सी-चंदौली फीडर से देर रात आपूर्ति बहाल करने के प्रयास करते रहे। इस संबंध में जेई सुरेश मौर्या ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लाइट मुहैया कराई जा रही है तथा मेन लाइन के फॉल्ट को दुरुस्त करने का कार्य जोरों से चल रहा है। जल्द ही पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें