फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनी बाबू की तीसरी पीढ़ी भी राजनीति के मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गींय बेनी प्रसाद वर्मा की तीसरी पीढ़ी भी राजनीतिक मैदान में आ गई है। उनकी पौत्री को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महिला सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस उपलब्धि पर जिले के सपा नेताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

एक समय था जब मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में बेनी प्रसाद वर्मा दूसरे नंबर के पायदान पर रहते थे। उन्हें जिले का विकास पुरुष कहा जाता है। वह प्रदेश सरकार में कई बार कई बड़े विभागों के मंत्री रहे। इसके बाद कई बार सांसद बनने के साथ दो बार केंद्रीय मंत्री भी बने।
सपा से राज्यसभा सांसद रहने के दौरान ही पिछले साल उनका निधन हो गया था। इस समय सक्रिय राजनीति में उनके बेटे पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा व बहू ब्लॉक प्रमुख सिरौलीगौसपुर रेनू वर्मा है। लेकिन अब पूर्व मंत्री राकेश वर्मा की पुत्री श्रेया वर्मा भी अपने बाबा के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति के अखाड़े में कूदी हैं।
विज्ञापन

ग्रेजुएट तक पढ़ाई करने वाली श्रेया की रुचि हमेशा से ही समाजसेवा में रही है। श्रेया बताती है कि वह राजनीति में इसलिए आई हैं जिससे समाज के दबे कुचले लोगों की हरसंभव मदद की जा सके। उनको सपा महिला सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्रेया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व सांसद डिम्पल यादव व महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का आभार ज्ञापित किया है।
श्रेया के मनोनयन पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई, विधायक गौरव रावत, विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, राजेश यादव एमएलसी, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें