फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षी पद पर चयनित हुए 651 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। दसवीं वाहिनी पीएसी में आरक्षी पद के लिए चार अगस्त से चल रही सीधी भर्ती में बृहस्पतिवार को अंतिम दिन तक 718 अभ्यर्थियों में 651 रंगरूटों ने चिकित्सा परीक्षा पास कर लिया। आरक्षी पद पर भर्ती हुए। 27 अभ्यर्थी जहां परीक्षा में असफल हुए वहीं 40 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। सफल अभ्यर्थियों को सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन

आरक्षी पुलिस और आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती अक्तूबर-2018 के अंतर्गत आरक्षी पीएसी के पद पर भर्ती के लिए चयनित 18,217 अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन के क्रम में दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी को 718 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे।
यह बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर व सुलतानपुर जिले के थे। सेनानायक ने बताया कि चिकित्सा परीक्षा पूर्णत: निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से की गई है। सम्पूर्ण चिकित्सा परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी द्वारा गठित डॉक्टरों के पैनल व वाहिनी के अधिकारी या कर्मचारी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें