फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक हटी, पीएम शहरी आवास की खातों में पहुुंचेगी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के चलते जिले के एक हजार 684 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत किस्तें न मिलने से आवास का निर्माण लटक गया था। निर्वाचन आयोग द्वारा रोक हटाने के बाद जल्द ही पहली, दूसरी और तीसरी किस्त पाने वाले इन लाभार्थियों को 11 करोड़ 19 लाख रुपये की किस्त की राशि भेजी जाएगी। इसे लेकर नगरीय विकास अभिकरण डूडा ने जिलाधिकारी से अनुमति लेकर इसका ब्योरा राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) को भेजा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर में रहने वाले पात्रों को चिह्नित कर उन्हें पहली और तीसरी किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये तो दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये की राशि मिलती है। विधानसभा चुनाव से पहले एक हजार 684 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए किस्त की राशि भेजने की तैयारी की गई थी कि इसी बीच आचार संहिता लगने से राशि भेजने की कार्रवाई रुक गई थी लेकिन दो दिन पहले निर्वाचन आयोग ने आवास निर्माण की राशि भेजने की अनुमति दे दी है।
इस पर डूडा ने जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अनुमति लेते हुए लाभार्थियों का ब्योरा सूडा को भेजा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन 1684 लाभार्थियों के खातों में कुल 11 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि भेजने की तैयारी है। इनमें पहली किस्त के 251, दूसरी किस्त के 277 और तीसरी किस्त पाने वाली 1156 लाभार्थी शामिल हैं। परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही पहली, दूसरी और तीसरी किस्त पाने वाले लाभार्थियों को धनराशि उनके खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नई सरकार में नई डीपीआर पर लग सकती है मुहर
जिले के एक नगर पालिका समेत 12 अन्य निकाय क्षेत्रों के चार हजार से अधिक पात्रों की सूची तैयार कर उन्हें पक्की छत मुहैया कराने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर सूडा को भेजी गई थी। इस पर भी नई सरकार में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। ऐेसे में इस डीपीआर में शामिल नए पात्रों को भी आवास निर्माण की पहली किस्त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें