फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की दूर होगी कमी, शुरू हुए तीन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर जिले में भी सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने अस्पतालों में लगे तीन अलग अलग आक्सीजन प्लांटों का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा अब जिले में आक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी और इन प्लांट के शुरू हो जाने से जिले की जनता को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बने एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ गुरुवार को सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने किया। कोरोना की दूसरी लहर में जिस प्रकार से लोगों को ऑक्सीजन की समस्या का सामना करना पड़ा इसके केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने काफी गंभीरता से लिया। इसी का नतीजा है कि जिले में अब तक पांच ऑक्सीजन प्लांट शुरू किए जा चुके हैं।
अब ऑक्सीजन की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में बने एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया जबकि सीएचसी सिदौर में बने 330 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले प्लांट का उद्घाटन विधायक बैजनाथ रावत ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी, विधायक दरियाबाद सतीश चन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, सीएमएस डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. नीलम, डॉ. अवधेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें