फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेगू से पीड़ित बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । डेंगू की चपेट में आकर एक बालिका की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम जांच के लिए गांव भेजी है।
विज्ञापन

ब्लॉक के अमिलहरा मजरे बारागांव निवासी दान बहादुर की पुत्री अल्का पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिवारीजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों का आरोप है कि वह लोहिया अस्पताल ले गए लेकिन वहां पर भर्ती नहीं लिया गया फिर मेडिकल कॉलेज ले गए वहां पर भी भर्ती नहीं लिया गया।
तब परिवारीजनों लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने उपचार तो शुरू कर दिया लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मृतका की चाची निर्मला पत्नी तेज बहादुर की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीएचसी अधीक्षक हैदरगढ़ के नेतृत्व में एक टीम जांच के लिए गांव को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें