फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन घायल, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। तेज रफ्तार कार व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में साइकिल सवार समेत तीन लोग हैं। घायलों को गंभीर दशा में जिला अस्पताल भेजवाने के साथ ही पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह हादसा कोठी थाना क्षेत्र के बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर भानमऊ चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र बीबीपुर निवासी अमन चौरसिया बृहस्पतिवार की दोपहर बाराबंकी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार मानपुर निवासी राजबहादुर और अनुज कुमार की बाइक में टक्कर मारकर कार असंतुलित होकर एक साइकिल से टकरा गई। इसमें बाइक सवार राजबहादुर व अनुज और साइकिल सवार अकनपुर निवासी विशाल को गंभीर चोट आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार चालक अमन को गिरफ्तार कर थाने ले आई। एसओ संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि हादसे की सूचना पर घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें