फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-ाजपा, कांग्रेस उम्मीदवार ने दाखिल किए नामांकन, 21 पर्चे बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। हैदरगढ़ से भाजपा उम्मीदवार दिनेश रावत और जैदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा 21 पर्चे बिके। इस तरह से अब तक कुल 96 पर्चे बिक चुके हैं। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ नामांकन स्थल पहुंचकर चल रही नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में पांचवें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ से भाजपा उम्मीदवार दिनेश रावत ने पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित के साथ सदर तहसील में बने नामांकन कक्ष में पहुंच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा जैदपुर से कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया ने भी अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान 21 और पर्चे बिके। इस तरह से अब तक कुल 96 पर्चे बिक चुके हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ सदर तहसील पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बाराबंकी सदर सीट से चार, रामनगर से दो, दरियाबाद से तीन, हैदरगढ़ से दो, कुर्सी से सात और जैदपुर से तीन पर्चे समेत कुल 21 पर्चे बिके। इसमें भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दल उम्मीदवारों द्वारा पर्चे खरीदे गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें