फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस की हिरासत से फरार शातिर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने दो दिन पहले लखनऊ पुलिस की हिरासत से फरार एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तीन सौ ग्राम मार्फीन बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसको कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को एएसपी मनोज पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि प्रभारी निरीक्षक जैदपुर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी की टीम ने शातिर अपराधी भीम कुमार गौतम निवासी ग्राम तिवारीगंज थाना चिनहट जिला लखनऊ को चंदौली नहर पुलिया के पास ग्राम टिकरा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से तीन सौ ग्राम मार्फीन बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी भीम शातिर अपराधी है। इसके विरुद्ध लखनऊ के थाना चिनहट व अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं जिनकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके विरुद्ध थाना चिनहट लखनऊ में केस लिखा गया था और पकड़े जाने के बाद पुलिस वालों द्वारा उनकी डॉक्टरी कराने अस्पताल ले गये थे जहां से वह दीवार कूदकर भाग गया था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें