कोठी (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस चौकी हथौंधा क्षेत्र के कोटवासड़क-सिद्धौर मार्ग पर पूरे चुराई गांव के पास पैदल जा रहे लल्लू कोरी (65) निवासी टिकैतनपुरवा थाना को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।