फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात हजार पशुपालकों का बनेगा केसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कारोबार बढ़ाने के लिए अब पशुपालकों को तीन लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी। इस हफ्ते जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक कराकर लक्ष्य निर्धारित किए जाने की तैयारी की गई है। इस बार करीब साढ़े सात हजार पशुपालकों को 15 फरवरी तक केसीसी का लाभ देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष पशुपालन विभाग की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। करीब 14 हजार आवेदन बैंक शाखाओं को भेजे गए थे लेकिन इनमें से सिर्फ करीब साढ़े छह हजार पशुपालकों को ही किसान क्रेडिट का लाभ मिल सका था। पर इस बार शासन के निर्देश पर शिविर लगाकर केसीसी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने इस हफ्ते जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठकर कराकर लक्ष्य निर्धारित करने की तैयारी की है ताकि इस बार सुविधा से वंचित पशुपालकों को भी केसीसी कार्ड जारी किया जा सके। इसमें पशु, मुर्गी व मछली पालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी के लिए केसीसी बनवा चुके पशुपालक भी आवेदन कर सकेंगे। पशुुपालन के लिए उन्हें अलग से केसीसी कार्ड जारी किए जाएंगे। शिविर में बैंक अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी के साथ विभाग के नोडल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आवेदन के बाद पशुपालकों के आवेदन को तुरंत शिविर में ही स्वीकृत करने की तैयारी की गई है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मार्कंडेय ने बताया कि साढ़े सात हजार पशुपालकों को तीन लाख रुपये तक का केसीसी जारी करने का लक्ष्य है। एक-दो दिनों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक का आयोजन करके लक्ष्य का आवंटन किया जाएगा ताकि सभी पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें