फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बीते पर नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के शुरू हुए छह माह से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक करीब 16 हजार नए पेंशनार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन की पहली किस्त नसीब नहीं हो सकी है। जिम्मेदार अधिकारी निदेशालय स्तर से ही तकनीकी खामियां आने की बात बता रहे हैं। वैसे जिले के समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत पेंशनार्थियों को प्रति माह पांच सौ रुपये की दर से एक साल में 15-15 सौ रुपये की चार किस्तों के रूप में छह हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा सहायता के रूप में मिलती है।
विज्ञापन

जिले के समाज कल्याण विभाग में करीब सवा लाख वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी का हर साल अप्रैल से जून के बीच सत्यापन कराकर मृतक और अपात्रों को लाभार्थी सूची से बाहर कर नए पात्र आवेदकों को पेंशन का लाभ दिया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में भी करीब 16 हजार नए पेंशनार्थी शामिल हुए थे।
उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें भी पेंशन के रूप में 15 सौ रुपये की राशि मिलेगी लेकिन इस वित्तीय वर्ष के छह माह बीतने के बाद भी पहली किस्त नसीब नहीं हो सकी है। जबकि पुराने पेंशनार्थियों को अगस्त माह में काफी देरी से पेंशन का लाभ मिला था। विभागीय जानकारी के अनुुसार, निदेशालय स्तर से ही तकनीकी खामियां आने से इन लाभार्थियों की पेंशन खाते में नहीं पहुंच सकी है। वहीं कई बार समाज कल्याण अधिकारी द्वारा इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को पहुंची दूसरी किस्त
एक ओर जहां 16 हजार वृद्धों को पहली किस्त नसीब नहीं हुई है। वहीं शुक्रवार को निदेशालय स्तर से वृद्धावस्था समेत विधवा व दिव्यांग पेंशन की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। वैसे जिले में वृद्धावस्था के करीब सवा लाख, विधवा के 56 हजार और दिव्यांग पेंशन के करीब 18 हजार से अधिक पेंशनार्थी संबंधित विभागों में पंजीकृत हैं।
जिन पेंशनार्थियों की वृद्धावस्था पेंशन की पहली किस्त नहीं पहुंची है। उसके लिए निदेशालय को अवगत कराया जा चुका है। कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिन्हें सही करा कर जल्द ही पेंशन की राशि भेजी जाएगी। वैसे नए पेंशनार्थियों के आवेदन लेने और लाभ देने की यह प्रक्रिया अनवरत चलती रहती है।
विज्ञापन

-एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें