फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की उपलब्धता पूरी, स्क्रीनिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन को शत-प्रतिशत आवंटित इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीनों की उपलब्धता पूरी करा दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूर्वी चंपारन बिहार से आईं ईवीएम की स्क्रीनिंग भी मोबाइल के माध्यम से शुरू कर दी गई है। जल्द ही इंजीनियरों द्वारा इन ईवीएम की एफएलसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को 4970 बैलेट यूनिट, 3970 कंट्रोल यूनिट और 3104 वीवी पैट के साथ इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन की उपलब्धता पूरी करा दी गई है। पूर्वी चंपारन बिहार से आईं इन ईवीएम की अब स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत मोबाइल के माध्यम से एक विशेष एप के जरिए प्रत्येक ईवीएम के नंबर आदि का मिलान किया जा रहा है।
इसे लेकर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने शहर स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम गोदाम पहुंचकर बिहार से आईं ईवीएम की स्थिति को जांचा परखा था। कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी भी ली थी।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को आवंटित ईवीएम की शत-प्रतिशत उपलब्धता हो गई है। इन ईवीएम की स्क्रीनिंग की जा रही हैं। जल्द ही संबंधित कंपनी के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम की फर्स्ट लेबल चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें