फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब नए शिड्यूल से होगी मेडिकोलीगल जांच

Tue, 09 Apr 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। संयुक्त चिकित्सालय में अब मेडिकोलीगल जांच तय दिनों पर ही होगी। महिला डॉक्टर द्वारा मेडिकोलीगल जांच न किए जाने के मामले को सीएमएस ने गंभीरता से लेते हुए सौ बेड व सीएचसी में मेडिकोलीगल जांच के लिए दिनों को निर्धारित कर दिया है। निर्धारित शिड्यूल के तहत मेडिकल लीगल टेस्ट सोमवार से बुद्धवार तक सौ बेड वाले अस्पताल में व बृहस्पतिवार से शनिवार तक सीएचसी की महिला डॉक्टर के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते सोमवार को सौ बेड वाले अस्पताल सिरौलीगौसपुर में मेडिकोलीगल टेस्ट करने से मना करने के मामले में महिला डॉक्टर का एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई हुई थी। इसे लेकर 40 मिनट तक ओपीडी भी बंद रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता ने निर्देश जारी किया है कि अब तीन दिन सीएचसी की व तीन दिन सौ बेड की महिला चिकित्सक मेडिको लीगल टेस्ट से जुड़े कार्य की ड्यूटी करेंगी। इसका डे-प्लान कोतवाली व सीओ कार्यालय भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें