फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक भर्ती मामले में ग्राम प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। पंचायत सहायक भर्ती में धांधली के मामले में डीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नोटिस मिलने के बाद ब्लॉक के अधिकारियों व ग्राम प्रधान को जवाब तैयार करने में पसीना छूट रहा है। नोटिस में संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्राम प्रधान को पद से हटाने की चेतावनी भी दी गई है जिससे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मामला हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत पंडरी का है। यहां के ग्राम प्रधान ने पंचायत सहायक भर्ती में नियमों को दरकिनार कर अनियमितता बरती। इसकी शिकायत पर डीएम ने भर्ती पर रोक लगाते हुए मामले की जांच सहायक खंड विकास अधिकारी से कराई। जांच में मिली खामियों की रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी ने डीएम को सौंप दी। इस पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
वहीं संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्राम प्रधान को पद से हटाने की बात भी नोटिस में कही गई है। नोटिस मिलने के बाद ब्लॉक में हड़कंप मच गया। वहीं नोटिस का जवाब तैयार करने में ग्राम प्रधान व अधिकारियों को पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत पंडरी में पंचायत सहायक भर्ती के मामले में डीएम का एक नोटिस मिला था। उसे ग्राम प्रधान को रिसीव करा दिया गया है। नोटिस के जरिये लापरवाही के संबंध में ग्राम प्रधान से संतोषजनक जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें