फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्याकर स्कूल की खिड़की से लटका दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। घर से खेत गए किसान की हत्या कर उसके शव को प्राथमिक विद्यालय की खिड़की से लटका दिया गया। हत्यारों ने मृतक के मुंह में कपड़ा भी ठूस दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे ने पिता की हत्या कर शव को लटकाने की बात बताई।
विज्ञापन

मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के असोना मजरे वाजिदपुर गांव का है। यहां के निवासी किसान सुभाष चंद्र (51) मंगलवार को घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। काफी समय बीतने के बाद परिवारीजनों ने तलाश शुरू की तो गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे की ओर से खिड़की से शव लटका मिला।
उसके मुंह में कपड़ा ठुसा था। इसकी सूचना परिवारीजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे खुनखुन ने बताया कि उसके पिता खेत गए थे। उनकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें