फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : दुष्कर्म के प्रयास के दौरान हत्या, पुलिस ने तहरीर ली सर्पदंश से हुई मौत

Sat, 02 Oct 2021 12:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

पुलिस पहले इस गंभीर मामले को दबाने के लिए पीड़िता के पिता से सर्पदंश की तहरीर ले ली थी और मामला रफादफा करने में जुटी थी। ऐसे में अब लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी हो सक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत की रखवाली करने गई किशोरी की दुष्कर्म के प्रयास के दौरान आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस पहले इस गंभीर मामले को दबाने के लिए पीड़िता के पिता से सर्पदंश की तहरीर ले ली थी और मामला रफादफा करने में जुटी थी। ऐसे में अब लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी मंगलवार देर शाम खेत पर फसल की रखवाली करने गई थी। घर नहीं लौटने पर पिता ने तलाश किया तो उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला था। घटनास्थल के आसपास मिले निशान व किशोरी के शरीर पर चोट के निशान को देख पिता ने उसकी हत्या व दुष्कर्म करने की आशंका जताई थी। लेकिन पुलिस ने पिता को फटकार लगाते हुए सर्पदंश से मौत होने की तहरीर ले ली थी।


जब शव का पोस्टमार्टम हुआ तो रिपोर्ट में यह हकीकत सामने आई है कि किशोरी की हत्या गला दबाकर करने के साथ उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी हुआ है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पहले पिता ने सर्पदंश से मौत की बात कही थी। लेकिन बाद में जांच में हत्या की बात सामने आने पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस की कारगुजारी से लोगों में आक्रोश

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास व हत्या जैसे संगीन अपराध को भी पुलिस दबाने में नहीं चूकी। असंद्रा पुलिस की इस कारगुजारी से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश व्याप्त हो चुका है। यहां के इंस्पेक्टर का भी गैर जिले के लिए तबादला हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया गया। ऐसे में इस मामले में अब पुलिस की लापरवाही पर किसके खिलाफ कार्रवाई होती है, इसका सभी को इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें