फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहीं हुए चांद के दीदार, कल होगी ईद

Tue, 09 Apr 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ईद की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। अब तो बस चांद का इंतजार है। मंगलवार को रोजेदारों की निगाहें ईद के चांद के दीदार को बेकरार रही लेकिन चांद के दीदार नहीं हुए। पीरबटावन ईदगाह के इमाम मौलाना अबूजर ने बताया कि अब बुधवार को चांद होने पर बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। दूसरी तरफ ईद की तैयारियों को लेकर बाजार में खरीदारी का दौर भी तेज हो गया है। मंगलवार को देर रात तक बाजारों में ईद की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

अलविदा जुमा के बाद से ही ईद की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई थी। मंगलवार को बाजार में महिला खरीदारों की जुटी भीड़ सजने संवरने की सामग्री के साथ ही रंग बिरंगी चूड़ियां व परिधान खरीदने में जुटी दिखी। बाजार ही नहीं, फुटपाथ से लेकर शापिंग मॉल तक खरीदारी होती रही। लखनवी कुर्ता पायजामा, सूट, इत्र, लच्छा, सिंवई की खूब बिक्री हुई। धनोखर, घंटाघर, नगरपालिका मार्केट में रंग-बिरंगी परिधानों के अलावा श्रृंगार प्रसाधनों की खरीददारी में व्यस्त दिखीं। जगमग रोशनी के बीच बाजार देररात तक खुला रहा। ग्राहकों की आमद से दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें